{"_id":"614f7aaa8ebc3efafe376664","slug":"crime-udhampur-news-jmu244436366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते लड्डन इलाके में शनिवार सुबह कार के पहाड़ी से टकराने से कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे उधमपुर से बरमीन की तरफ जा रही कार (जेके02एयू-9551) जब लड्डन इलाके में पहुंची, तो अचानक सामने से कुछ मवेशी आ गए। इस दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना का पता चलने पर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश उम्र 39 वर्ष, रमा कुमारी पत्नी विजय कुमार उम्र 37 वर्ष, उज्वल पुत्र विजय कुमार उम्र 10 वर्ष, प्रज्वल पुत्र विजय कुमार उम्र आठ वर्ष और बोधराज पुत्र दीनानाथ उम्र 49 वर्ष सभी निवासी बरमीन शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को जीएमसी रेफर कर दिया गया।