{"_id":"649c7931f1824a17a00d15fa","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-476-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कूंजू नाले से गरियालता नाले में बहे दीवान चंद का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कूंजू नाले से गरियालता नाले में बहे दीवान चंद का शव बरामद
Wed, 28 Jun 2023 11:47 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। पंजग्रां के गरियालता नाले में मंगलवार को बाढ़ में बहे पिता-पुत्र में से पिता के शव को पुलिस ने बुधवार को 3 किलोमीटर दूर कूंजू नाला क्षेत्र से बरामद कर लिया है। मगर पुत्र को अभी तक ढूंढ पाने में पुलिस को दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस के साथ एसडीआरएफ और स्थानीय लोग शाम को 6 बजे तक तलाशी अभियान में जुटे रहे, लेकिन इसके बावजूद बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मृतक दीवान चंद पंजग्रां का स्थानीय निवासी था और मंगलवार को शाम के समय अपने 12 वर्षीय पुत्र संगम को साथ लेकर एक शादी समारोह के लिए जा रहा था और रास्ते में आते गरियालता नाला पार करते समय पानी के तेज बहाव में दोनों पिता-पुत्र बह गए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए नाले में तलाशी अभियान शुरू किया था, लेकिन रात को अंधेरा होने पर इसे बंद कर दिया था और इसके बाद बुधवार को पुलिस ने फिर से तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया।
वहीं, मृतक के जीजा बाबूराम ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र मंगलवार पंजग्रां घर से शाम को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए खुडखल गांव जा रहे थे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी और जब वे दोनों रास्ते में आते एक नाला पार करने लगे तो उस समय अचानक आई बाढ़ में दोनों बह गए।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोन सिंह एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने रात 8 बजे तक तलाशी अभियान चलाकर दोनों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात होने तक उनका कुछ पता नहीं चला पाया। इसके बाद बुधवार सुबह 5 बजे से पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने फिर से दोनों बाप बेटे को ढूंढना शुरू किया। सुबह 7:30 बजे दीवान चंद पुत्र परस राम का शव गरियालता नाले से 3 किलोमीटर दूर कुंजुनाला से बरामद हुआ। जिसे उप जिला अस्पताल रामनगर के शव गृह में रखा गया औपचारिकता पूरी करने के बाद शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दोपहर 4 बजे शव का अंतिम संस्कार उसके गांव पंजग्रा में किया गया। मगर पुत्र का शव बुधवार को भी नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया बुधवार को शाम 6 बजे तक बेटे को ढूंढते रहे, लेकिन भारी बारिश होने के चलते उसे ढूंढ नहीं सके हैं और वीरवार को सुबह दोबारा उसकी तलाश की जाएगी।