फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: सड़क हादसे के सभी घायल उपचाराधीन

विज्ञापन
crime news
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में गत रात्रि बुधवार को इखाला से डंगडूरू दच्छन जा रहे पक्कल-डुल मजदूरों से भरा वाहन खाई में गिर गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इनमें 10 घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके बाद दो और घायलों को देर रात लाया गया। उसके बाद सात गंभीर घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज और कुछ को डोडा जीएमसी के लिए रेफर किया गया। पांच को यहीं उपचार किया गया। सभी उपचाराधीन घायल ठीक हैं। मृतकों की पहचान अरसलान पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला पलमाड़ (26) दूसरा हिलाल अहमद पुत्र फारूक अहमद पतिमहल (23) शामिल है। इनके शव रात में ही परिजनों को सौंप दिए गए थे। इनके अलावा मंसूर अहमद पुत्र जीएच हुसैन निवासी पलमाड़ मसूद अहमद पुत्र एबी अजीज पलमाड़, राहुल पुत्र कुंज लाल लोहरना पलमाड़, मनोज कुमार शिव प्रकाश का पुत्र इखाला पलमाड़, यासिर हुसैन पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी पलमाड़, जम्मू जीएमसी भेजा गया। इनके अलावा गुलफाम खांडे पुत्र गुलाम नबी खांडे निवासी हथेली और विनय कुमार पुत्र बाल कृष्ण निवासी वासर पललाड़, को जीएमसी डोडा रेफर किया गया। बेग हुसैन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी पलमाड़, अशोक कुमार पुत्र दौलत राम वासर पलमाड़, और प्रदीप कुमार पुत्र शाम लाल निवासी करूड़ दच्छन, केवल कृष्ण पुत्र राजिंदर कुमार निवासी दच्छन, आलम अहमद गीर पुत्र बशीर अहमद शेख निवासी चेरहाड़ किश्तवाड़ जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed