{"_id":"63810e1f6e5e8a2a382c1265","slug":"cricket-udhampur-news-jmu273078394","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मजदूर की बेटी ने जम्मू-कश्मीर की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान किया पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मजदूर की बेटी ने जम्मू-कश्मीर की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान किया पक्का
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान पक्का करने वाली सोनाली
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर की बेटी सोनाली अब क्रिकेट के मैदान में जलवा दिखाएगी। हाई स्कूल गढ़ी की आठवीं की छात्रा सोनाली का चयन जम्मू-कश्मीर अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने वाली उधमपुर की पहली बेटी हैं। सोनाली विकेट कीपिंग के साथ बल्लेबाजी करती हैं। अब सोनाली बीसीसीआई की तरफ से सात से 14 दिसंबर तक आयोजित वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पुणे जा रही हैं। टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
सोनाली खेल विभाग की शिक्षक पूजा शर्मा से प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। कुछ महीने पहले सरकार की तरफ से क्रिकेट टैलेंट हंट का आयोजन किया गया था। इसमें सोनाली ने शानदार प्रदर्शन कर जेकेसीए के साथ चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद जेकेसीए ने 10 से 24 नवंबर तक ट्रायल कैंप लगाया। इसमें सोनाली ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अंडर-19 की टीम में स्थान पक्का किया। सोनाली के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी पिता के प्रोत्साहन से आगे बढ़ रही है।
---
जम्मू-कश्मीर की टीम
. अनन्या शर्मा (कैप्टन)
. शीना शराफ (वाइस कैप्टन)
. रुद्राक्षी चिब
. सादिया वानी
. बवनदीप कौर
. सोनाली
. सहरीश तारिक
. खुशबू आफताब
. मेहरूफ अंजुम
. आबरू
. अनवी सिंह
. शंभावी राजपूत
. सानिया सलाथिया
. निमामी सलाथिया
. शीतल देवी