फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket

दिल्ली और कटड़ा ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
cricket
3 नंवर क्वाटर फाइनल की जीत के वाद मैन आफ द मैच लेते खिलाड़ी 4 नंवर आउट करेन के वाद खुशी मनाते खिलाड़? - फोटो : KATRA
कटड़ा। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग में वीरवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें लाइफ केयर स्पाइंस दिल्ली और कटड़ा क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लाइफ केयर स्पाइंस दिल्ली और एसएस स्पोर्ट्स दिल्ली के बीच हुआ। लाइफ केयर स्पाइंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरूआत होेते ही टीम के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी, और निर्धारित 20 ओवरों में मात्र तीन विकेट खोकर 184 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसमें हरफनमौला खिलाड़ी अरुण चपरण ने 47 गेंदों में 65 और रोहित ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

बदले में एसएस स्पोर्ट्स दिल्ली ने भी शानदार संघर्ष किया और तेजी से रन बटोरे। हालांकि, बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला सके। एसएस ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस तरह लाइफ केयर स्पाइंस ने आठ रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एसएस दिल्ली से बल्लेबाज अखिल ने 38 रन और प्रिंस ने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, लाइफ केयर स्पाइंस के गेंदबाज अरुण चपरण और दीपक ने दो-दो विकेट हासिल किए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्पाइंस के हरफनमौला खिलाड़ी अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
16 रनों से जीता कटड़ा क्रिकेट क्लब
दूसरा मैच आहान क्रिकेट क्लब भद्रवाह और कटड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें भद्रवाह ने टॉस जीता गेंदबाजी का निर्णय लिया। कटड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। इसके जवाब में भद्रवाह की टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिली और पूरी टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 120 रनों पर ही सिमट गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

----
आज के मुकाबले
स्पोर्ट्स स्टेडियम में होली के मौके पर शुक्रवार को एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें हिल व्यू राजोरी व कटड़ा क्रिकेट क्लब की टीमें भिड़ेंगी। इसमें जो टीम जीत हासिल करेगी, वह फाइनल में प्रवेश करेगी।

3 नंवर क्वाटर फाइनल की जीत के वाद मैन आफ द मैच लेते खिलाड़ी  4 नंवर आउट करेन के वाद खुशी मनाते खिलाड़?

3 नंवर क्वाटर फाइनल की जीत के वाद मैन आफ द मैच लेते खिलाड़ी 4 नंवर आउट करेन के वाद खुशी मनाते खिलाड़?- फोटो : KATRA

3 नंवर क्वाटर फाइनल की जीत के वाद मैन आफ द मैच लेते खिलाड़ी  4 नंवर आउट करेन के वाद खुशी मनाते खिलाड़?

3 नंवर क्वाटर फाइनल की जीत के वाद मैन आफ द मैच लेते खिलाड़ी 4 नंवर आउट करेन के वाद खुशी मनाते खिलाड़?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed