{"_id":"61b63c4ec92061447201bda8","slug":"cricket-competetion-udhampur-news-jmu2497071114","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
विज्ञापन
उधमपुर की क्रिश्चन कालोनी में क्रिकेट टूर्नामेंट हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अनवर हुसैन की याद में क्रिश्चियन कॉलोनी कमेटी ने रविवार को क्रिसमस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। मौके पर उधमपुर के पूर्व विधायक पवन गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहला मुकाबला राहुल क्रिश्चियन क्रिकेट क्लब और सीनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सीनियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। वहीं, राहुल क्रिश्चियन क्रिकेट क्लब ने एक विकेट गंवाकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
दूसरा मुकाबला मगैनी क्रिकेट क्लब और मुंबई इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें मुंबई क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित 10 ओवर में 157 रन बनाए। वहीं, 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगैनी की पूरी टीम 89 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रतियोगिता में उधमपुर, जम्मू और कटड़ा की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। मौके पर कमेटी के चेयरमैन राजन सबरवाल व अन्नू मौजूद रहे।