फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cricket competetion

सुनील के ताबड़तोड़ पचासे की मदद से जाती जेकेपी-11

विज्ञापन
Cricket competetion
जेकेपी व स्पोर्टस कल्व मैच खेलते हुए व मां दुर्गा इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रधान गुरमेल सिंह चैक भ - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग में रविवार को कोई मैच नहीं हो सका। क्योंकि बाहरी राज्यों से आने वाली टीमें समय से नहीं पहुंच सकीं। तब जीकेपी-11 और स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। इस मैच को जेकेपी-11 ने 34 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेकेपी-11 की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए। जेकेपी-11 की ओर से थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने खेलते हुए ताबड़तोड़ 72 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और 10 चौके शामिल हैं। वहीं, हिमालयन सदोत्रा ने 38 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा की ओर से गेंदबाज राजकुमार राजू ने चार ओवर में चार विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटड़ा की टीम 16 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। कटड़ा की ओर से बल्लेबाज रोहित समोत्रा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं, जेकेपी-11 की ओर से गेंदबाज मुरली ने दो विकेट झटके। और एसडीपीओ कटड़ा कुलजीत सिंह व रियाज ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस दोस्ताना मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा को मिले 51 हजार रुपये
कटड़ा। मां दुर्गा इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रधान गुरमेल सिंह ने कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा को 51000 का चेक क्लब कटड़ा के प्रधान सुनील डोगरा को भेंट किया। टूर्नामेंट में खेल रहे खिलाड़ियों को यह राशि समर्पित की जाएगी। गुरमेल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कटड़ा में प्रसिद्ध टूर्नामेंट हो रहा है, जिसमें देशभर से नामी टीमें भाग ले रही हैं। नगर के युवा अधिक से अधिक खेलों में विशेषकर क्रिकेट में भाग लें। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के सदस्य अरुण शर्मा, रमणीक नवादा, सनी सरदार, आदि मौजूद रहे।

जेकेपी व स्पोर्टस कल्व मैच खेलते हुए व मां दुर्गा  इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रधान गुरमेल सिंह चैक भ

जेकेपी व स्पोर्टस कल्व मैच खेलते हुए व मां दुर्गा इंटरनेशनल फाउंडेशन के प्रधान गुरमेल सिंह चैक भ- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed