फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   court news

Udhampur News: नशा तस्करों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
court news
उधमपुर। रेंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आठ दिसंबर को 17.67 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों में आबिद हुसैन पीर निवासी सोफ शल्ली अनंतनाग और मोहसिन मोहीद्दीन निवासी न्यू कॉलोनी अनंतनाग शामिल हैं। जांच अधिकारी पीएसआई मनवीर सिंह ने अदालत से आरोपियों की न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जो मौजूदा समय पुलिस हिरासत में हैं। अदालत के समक्ष रिमांड के कागजात पेश किए गए। आरोपी व्यक्ति धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध में शामिल हैं क्योंकि उनके कब्जे से 17.67 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी व्यक्तियों की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित थे। आरोपियों को 08 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक उधमपुर की अदालत द्वारा 09 दिसंबर 2024 को दी गई पिछली रिमांड के तहत पुलिस हिरासत में हैं और आज 10 दिसंबर 2024 को यह अवधि समाप्त हो गई। अदालत ने आरोपियों खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती मानें हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है। इसलिए न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना की अनुमति दी गई है और आरोपी व्यक्तियों को 15 दिनों की अवधि के लिए यानी 24 दिसंबर 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवधि के दौरान जिला जेल उधमपुर में रहेंगे और इसकी समाप्ति के बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed