फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   coronavirus

उधमपुर में कोरोना से एक और मौत

विज्ञापन
coronavirus
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 12 लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से एक और मौत का मामला सामने आया है। वहीं, नौ लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन काफी राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है। हर रोज शहर व ग्रामीण इलाकों में 500 के करीब लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें से हर रोज औसतन 10 से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कुछ लोग ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2620 हो गया है। इनमें से 28 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि 2469 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में कोरोना के 123 सक्रिय मामले मौजूद हैं।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में भी मिले 12 नए मामले
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 12 नये मामले सामने आए हैं। इनमें सभी स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके साथ ही 28 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1824 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 1609 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 201 है। इसके अलावा 14 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed