फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona warriors

स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Corona warriors
कोरोना संकट में लोगों की मदद करने वाले को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य नेता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा सौ करोड़ पार कर चुका है। यह एक ऐतिहासिक पल हैं। क्योंकि, इतने बड़े देश में ऐसा संभव हो पाना एक सपने के साकार होने जैसा है। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मंदी के उस दौर में सभी देशवासियों को बहुत जल्द और मुफ्त वैक्सीन देने जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने बेहद कम समय में अच्छी और सुरक्षित वैक्सीन तैयार कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने भी दिन रात करते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया। प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए अन्य विभागों ने भी अपने-अपने तौर पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन से सेवाएं दे रहे सरदार दलीप सिंह, पंकज कुमार, राजेश कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गुरुदयाल खजूरिया, पब्लिसिटी सेक्रेटरी जगदीश चंद्र, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सतीश जंडयाल, मंडल महासचिव राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष गगन शर्मा, एससी मोर्चा के सचिव रोहित सरमाल, विजय खजूरिया, ओबीसी मोर्चा के राममूर्ति, राकेश सल्लन, अंकुश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed