फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

जिले में बने तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर/रामनगर। जिले में हर रोज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जिले में कुल तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से तीनों स्थानों पर तारबंदी कर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ बाहर से अंदर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 12 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज 100 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और इनकी संख्या बढ़ने के साथ ही हर रोज एक या फिर नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। पहले जहां शहर के अंदर ज्यादातर कंटेनमेंट जोन बन रहे थे, तो अब ग्रामीण इलाकों में इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। जिले में बुधवार तक कुल 12 माइक्रो कंटेनमेंट बन गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को जोहनू, पंचैरी के मीर और रामनगर के वार्ड नंबर दस में पत्यारी बावली के पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस स्थान पर करीब दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ पंचैरी के मीर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मीर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे और इनमें तीन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को मिली तो उन्होंने मीर के वार्ड नंबर नौ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया। इसी तरह से जोहनू में भी तीन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और इसको भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन के आसपास के इलाकों को बफर जोन में रखा गया है और इनके लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा और किसी को भी कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीनों जोन में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed