{"_id":"5ecea9698ebc3e908a718326","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu210841810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सैन्य जवानों सहित 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सैन्य जवानों सहित 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में बाहरी राज्यों से छुट्टी पर घर लौट अर्द्धसैनिक बलों सहित सेना के जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने लगे हैं। बुधवार को पंजाब से कुछ दिन पहले उधमपुर पहुंचे पांच सैन्य जवान व अन्य राज्यों से लौटे सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को कुल 12 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनकी संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 51 तक पहुंच गई है, जिनमें से 21 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। वहीं, एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 29 लोगों का उपचार जिला अस्पताल और जम्मू में जारी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। राहत की बात है कि सभी मामले बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों के हैं। इनको पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन किया जा रहा है और पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने पर सबको आइसोलेट किया जा रहा है। पांचों सैन्य जवान पंजाब राज्य से छुट्टी पर उधमपुर आए थे। यह जवान पड़ानू, जिब मजालता, मजालता तहसील के खून गांव और मगैनी (उधमपुर) के रहने वाले हैं। इसके अलावा फरीदाबाद से लौटा मोंगरी तहसील के खोरगली गांव का रहने वाला श्रमिक, दिल्ली से लौटा चिलड़ी समरोली निवासी, गाजियाबाद से लौटा बसंतगढ़ का श्रमिक और दिल्ली से लौटे तीन श्रमिकाें सहित दिल्ली से प्लेन से लौटा क्रिमची निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोपहर तक कुल 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जब यह लोग ट्रेन और बस का सफर कर उधमपुर पहुंचे थे, जिन्हें इनको प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन कर लिया गया था और सभी के कोरोना टेस्ट करवाए थे। इसके बाद देर शाम 22 मई को प्लेन से लौटे क्रिमची निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 51 तक पहुंच गई है, जिनमें से 21 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। वहीं, एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 29 लोगों का उपचार जिला अस्पताल और जम्मू में जारी है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में केवल 14 लोगों को ही रखने की व्यवस्था है।