{"_id":"5ecd5b4d8ebc3e904a749f91","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu210769185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मार्केट के दुकानदारों, रेस्रां और दूध विक्रेताओं की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मार्केट के दुकानदारों, रेस्रां और दूध विक्रेताओं की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के बीच चल रहे होटल, रेस्रां और मीट मार्केट के दुकानदारों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। अब शहरवासी जहां बिना डर के होटल और रेस्रां से खाना मंगवा सकते हैं वहीं, मीट मार्केट से सामान खरीद सकते हैं।
जिला प्रशासन की तरफ से जिले को पूरी तरह से कोरोना मुक्त करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर दो दिन पहले प्रशासन ने शहर के अंदर मीट मार्केट, होटल, रेस्रां, टी स्टाल और ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दूध विक्रेताओं के भी कोरोना टेस्ट करवाए थे। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने इनके पास जाकर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे और सभी सैंपल को जांच के लिए मिलिट्री अस्पताल भेजा था। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट निकाली गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पूरे शहर को राहत मिली है, क्योंकि अगर इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो परेशानी बढ़ जाती। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शहरवासी भी बिना किसी परेशानी के रेस्रां से खाना आर्डर कर सकते हैं।
इसके अलावा मीट मार्केट से भी चिकन व मीट खरीदा जा सकता है। इसके साथ दूध की दुकानों से भी आसानी से दूध खरीदा जा सकता है। हालांकि सामाजिक दूरी का अभी भी सबको ख्याल रखना है और मुंह पर मास्क लगाकर ही दुकान या फिर रेस्रां पर बैठना है।