फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

22 मई को दिल्ली से लौटे दो और श्रमिक मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना लगातार जारी है। मंगलवार को रामनगर तहसील के रहने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों दिल्ली से उधमपुर में अपने घर लौट थे। 22 मई शुक्रवार को इनकों उधमपुर पहुंचते ही क्वारंटीन कर लिया गया था। जब इनके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली तो दोनों को जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड हेल्थ केयर सेंटर भेज दिया गया है। जब जिला उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से जहां 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वहीं, एक महिला की मौत हो चुकी है। उधर, 17 का उधमपुर और जम्मू में उपचार जारी है।
विज्ञापन

गत दिनों से लगातार ट्रेनों के माध्यम से बाहरी राज्यों से लौट रहे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सोमवार को ट्रेन से लौटे दो सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि मंगलवार को दो और श्रमिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रामनगर तहसील के खीं निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति 22 मई को दिल्ली से जम्मू पहुंचा था, जहां जम्मू रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट किया गया था। टेस्ट करने के बाद इसको उधमपुर भेज दिया गया। उधमपुर पहुंचने पर इसको प्रशासन ने इसको जगानू इलाके में क्वारंटीन कर लिया था। 25 मई को इसको रामनगर में गर्ल्स होस्टल में क्वारंटीन किया गया। मंगलवार को जब स्वास्थ्य विभाग को इसके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली तो तुरंत जिला अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा संक्रमित 27 वर्षीय युवक है और वह भी रामनगर के खीं गांव का रहने वाला है। यह भी 22 मई को ट्रेन का सफर जम्मू पहुंचा था और जम्मू में कोरोना टेस्ट करने के बाद इसको उधमपुर भेज दिया गया था। इसको भी पहले जगानू में और फिर 23 मई को टाउन हाल रामनगर में क्वारंटीन किया गया। सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसको भी जिला अस्पताल के कोविड हेल्थ सेंटर भेज दिया गया है। इसी के साथ जिला उधमपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 39 हो गई है। इनमें 21 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है और 17 लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed