{"_id":"5e7278df8ebc3e7690291597","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu206255829","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलने तक शिक्षकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलने तक शिक्षकों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए डीसी डॉ. पीयूष सिंगला के निर्देशानुसार, मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षण कर्मचारियों को शिक्षण संस्थानों के खुलने तक छुट्टियां देकर राहत प्रदान कर दी है। इससे पहले सभी शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को डयूटी पर उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब इनको भी डयूटी पर नहीं आने की अनुमति दे दी गई है।
आदेश के अनुसार जिन कर्मचारियों की ड्यूटी 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं में लगाई हैं, उन्हें इसमें कोई भी छूट नहीं है। वह मूल्यांकन प्रक्रिया अनुसूची के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। जबकि शेष शिक्षण स्टाफ को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से अपने स्कूल कर्तव्यों से छूट दी गई है। साथ ही सभी संस्थानों के प्रमुखों को किसी भी जानकारी के लिए संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारी के साथ संपर्क रखने को कहा है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से देखा जाएगा और नियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।