{"_id":"5ee51b4d8ebc3e42ed43cf05","slug":"corona-virous-katra-news-jmu212094739","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में रेल कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में रेल कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। कस्बे के समीपवर्ती आरली-हंसाली पंचायत में प्रशासनिक क्वारंटीन रेलवे कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद तहसील प्रशासन ने हरकत में आते हुए पंचायत के वार्ड एक, दो और नौ को रेड जोन घोषित करने सहित तीनों वार्ड को सील कर दिया है। ये तीनों वार्ड रेलवे स्टेशन के साथ लगते हैं। गौरतलब रहे कि रेलवे विभाग का कर्मी का यात्रा इतिहास है। वह कुछ दिन पहले अपने राज्य हरियाणा से कटड़ा रेलवे स्टेशन आया था, जिसके बाद उसे क्वारंटीन में रखा गया, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में रहे करीब 50 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
वहीं, रिपोर्ट आने के बाद उसे एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड रियासी रेफर कर दिया है। वहीं, उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड एक, दो और तीन को रेड जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती करने के साथ ही लोगों को अनाउंसमेंट के जरिये सचेत किया जा रहा है।
बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि रेलवे कर्मी करीब 50 लोगों के संपर्क में आया था, जिनके सैंपल लिए गए हैं। वहीं, तीनों वार्ड का दौरा करने के लिए डॉक्टरों की तीन टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर पूरी जांच करेंगी। लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा कि इन तीनों वार्ड के निवासियों को जरूरी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से एक हेल्प लाइन नंबर भी दिया जाएगा।