फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona vaccine was administered to 1204 people in the city and village

शहर व गांव में 1204 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Corona vaccine was administered to 1204 people in the city and village
उधमपुर। शहर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को कुल 1204 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। नवजात व गर्भवती महिलाओं को दूसरी वैक्सीन लगाने का दिन होने के कारण ही कम संख्या में लोगों को कोरोना वैक्सीन लग सकी है। वीरवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाना शुरू होने के बाद जिले में वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 18 से 44 आयु वर्ग में हर रोज एक हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 287077 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और अभी तक 35 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की है। इनकी संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कुल 1204 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है।
विज्ञापन

11 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई है। एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और चार को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 1026 लोगों को पहली डोज दी गई है। इसके साथ 45 से 60 आयु वर्ग में 100 लोगों को पहली और 11 को दूसरी, 30 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 21 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed