{"_id":"61ec52ea4cda1218b5286385","slug":"corona-udhampur-news-jmu2524238137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 78 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 78 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर में संक्रमण के मामलों में आई कमी
78 लोग मिले नए संक्रमित, 194 ने दी कोरोना को मात
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। शाम तक कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 194 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामलों में और कमी आ सकती है।
जिले में अब कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को कई दिनों के बाद जिले में सौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, और 121 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। वहीं, शनिवार को 78 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि, कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 194 रही है।
संक्रमितों के मुकाबले में दुगने से भी अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 12957 हो गए हैं। इनमें से 11918 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 896 सक्रिय मामले बचे हैं।