फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में 200 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
corona
उधमपुर। सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मियों सहित 48 लोग बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें काफी संख्या में उधमपुर के साथ रामनगर और चिनैनी में रहने वाले लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के संपर्क में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए हैं। इन सभी को उपचार के लिए घरों में आइसोलेट किया है। इसी के साथ शाम के समय 200 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सितंबर महीने में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ोतरी अभी भी लगातार जारी है। करीब सप्ताह से इनकी संख्या में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी कमी आ रही है। मंगलवार को जिले में 62 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि बुधवार को इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है। शाम तक जिले में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छह लोग चिनैनी तहसील के रहने वाले है। इसी तरह से छह लोग रामनगर में भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो लोग पुलिस स्टेशन रामनगर के पुलिसकर्मी हैं। दो वनएफओडी के कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुद में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के अंदर 13 लोग पॉजिटिव पाए गए है। शहर में ज्यादातर पॉजिटिव पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर हुए हैं। वहीं, शाम के समय जिले में 200 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने की भी सूचना मिली। जिले में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों ने एक दिन के अंदर कोरोना को मात दी है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1939 हो गई है। 1391 लोग कोरोना को मात दे चुकी है। दस लोगों की मौत हो चुकी है और जिले में 538 सक्रिय मामले मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed