फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cooks are on strike, mid-day meals are not being prepared in schools

Udhampur News: कुक हड़ताल पर, स्कूलों में नहीं बन रहा मिड-डे मील

Sun, 15 Jun 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cooks are on strike, mid-day meals are not being prepared in schools
कुक बोले- प्रतिदिन दिहाड़ी मात्र 30 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी शिक्षा जोन के तहत मिड-डे मील बनाने वाले कुक काम छोड़ हड़ताल पर हैं। इससे स्कूलों में बच्चों के लिए खाना नहीं बनने से बच्चों के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं।
मिड-डे मील कुक का कहना है कि एक तो उनकी दिहाड़ी प्रतिदिन 30 रुपये है, साथ ही उन्हें मिलने वाला वेतन भी समय पर नहीं मिलता, अभी भी उनका बकाया बाकी है। कुक महिला नीलम देवी, निशा कुमारी और रानी देवी ने कहा कि वह पिछले कई सालों से मिड-डे मील बना रही हैं। पूरा दिन स्कूल में ही कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें प्रतिदिन की दिहाड़ी 30 रुपये ही मिलती है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही वेतन भी समय पर मिलना चाहिए, अभी भी उनका बकाया बाकी है। उन्होंने कहा कि वह 3 जून से काम छोड़ हड़ताल पर हैं और उनकी मांगों को जल्द से जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन

कोट
कुछ स्कूलों में मिड-डे मील का खाना वहां के शिक्षक किसी के सहयोग से बनवाते हैं। कई स्कूलों में पानी की भी समस्या है और जल शक्ति विभाग से भी संपर्क किया गया है। उम्मीद है कि पानी की समस्या जल्द होगी। वहीं, मिड-डे मील के कुक 3 जून से हड़ताल पर हैं, उन्हें वापस काम पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, जेडईपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed