फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Constitution Day

विद्यार्थियों समेत अधिकारियों ने संविधान के पालन की ली शपथ

विज्ञापन
Constitution Day
उधमपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मेहमान व विद्यार्थी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को 72वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें संविधान की प्रस्तावना और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुए।
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में औपचारिक समारोह का आयोजन कर संविधान दिवस मनाया गया। इसमें अकादमी के उप निदेशक (आंतरिक, प्रशिक्षण और प्रशासन) एसएसपी मोहन लाल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जम्मू के निर्देशों के अनुसार देश के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। साथ ही देश के संविधान के निर्माण के पीछे के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीएसपी सूरज सिंह, डीएसपी केके शर्मा, डीएसपी ताहिर हुसैन, डीएसपी रमेश कटारिया, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन कर राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन प्राचार्य सुभाष चंदर शर्मा के मार्गदर्शन व प्रभारी प्राचार्य प्रो. बाबू लाल ठाकुर की देखरेख में किया गया। सुबह सबसे पहले प्रभारी प्राचार्य, सभी शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपति की पढ़ी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, और कॉलेज वाटिका में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि देश का संविधान एकता, अखंडता, देश के लोगों की सुरक्षा और भविष्य के मूल धागे को मजबूत करता है। इसके बाद संबंधित विषय पर एक वेबिनार का भी आयोजन हुआ। वहीं, आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों के साथ विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी, और पालन करने की शपथ ग्रहण की।
वक्ताओं ने संविधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को देश ने संविधान को अपनाया था, जो बाद में 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसी तरह भास्कर डिग्री कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान तथा एनएसएस इकाई ने संयुक्त रूप से एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित विषय पर विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी करना था। इस प्रतियोगिता में पांच-पांच विद्यार्थियों के छह वर्ग बनाए गए थे। इसमें रविंद्र सिंह के ग्रुप सी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कर्ण सिंह के ग्रुप एफ ने दूसरा और अंजली शर्मा के ग्रुप ए ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

उधमपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मेहमान व विद्यार्थी

उधमपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मेहमान व विद्यार्थी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में संविधान दिवस पर भास्कर डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम

उधमपुर में संविधान दिवस पर भास्कर डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed