फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Conflict

पड़ोसी ने सरकारी कर्मचारी पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
Conflict
उधमपुर/रामनगर। भूमि विवाद को लेकर रामनगर के वार्ड 4 निवासी सचिन गुप्ता ने वीरवार को उधमपुर में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा देने की मांग की। कहा कि उनके घर की बगल में उनका प्लॉट है, जिसे लेकर रामनगर के वार्ड 11 निवासी विकास सलाथिया के साथ विवाद चल रहा है। विकास एक सरकारी कर्मचारी है, जो जबरन प्लॉट कब्जाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने कहा कि लगभग एक साल पहले विकास ने उनकी जमीन के साथ एक प्लॉट खरीदा। फिर उनकी जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास करने लगा। सचिन ने बताया कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर काम शुरू किया तो विकास अड़ंगा डालने लगा। उन्होंने कहा कि उनके पास उक्त जमीन के सभी दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद विकास गुंडागर्दी के दम पर जमीन को हथियाने की कोशिश कर रहा है, और लगातार मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन

सचिन ने कहा कि उक्त व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर गुंडागर्दी कर रहा है, और रामनगर पुलिस भी इस मामले में उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने एसएसपी और तहसीलदार को भी अवगत कराया है। अब अदालत के माध्यम से एफआईआर करवाने का प्रयास करने जा रहा हैं। अगर फिर भी पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनके साथ यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी सारी जिम्मेदार उक्त व्यक्ति की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सचिन के लगाए सारे आरोप झूठे
विकास सलाथिया के पिता महिंदर सिंह ने भी रामनगर में प्रेसवार्ता कर सचिन गुप्ता की ओर से अपने बेटे पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सचिन स्वयं उनकी जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहा है। उक्त जमीन के सभी वैध दस्तावेज उनके पास हैं। महिंदर सिंह ने कहा कि वह एक पूर्व हेड मास्टर हैं। सचिन ने आरोप लगाया है कि विकास उसकी भूमि पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भूमि उनकी ही है। उसके वैध दस्तावेज उनके पास हैं। सचिन गुप्ता खुद रात में जेसीबी लगाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उनके परिवार को सचिन ने खतरा है। उन्होंने एसडीएम और एसडीपीओ से मामले की जांच कर समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed