फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   condolence

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है शहीद चुन्ना लाल का साहस

विज्ञापन
condolence
भद्रवाह में शहीद चुन्नी लाल को श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। सेना के इतिहास में सबसे अलंकृत सैनिक नायब सूबेदार चुन्नी लाल को सेना ने शुक्रवार को उनकी शहादत की 15वीं वर्षगांठ पर नमन किया। नायब सूबेदार को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मान मिला है, साथ ही वह वीर चक्र और सेना पदक से भी सुशोभित थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भर्रा पंचायत में शहीद के पैतृक स्थान पर उनकी स्मृति में बने चुन्नी लाल पार्क में पुष्पांजलि और बहादुरों को याद समारोह आयोजित किया गया। यहां आरआर 10 सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा, सीओ 4आरआर कर्नल रजत परमार, एडीसी भद्रवाह दिलमीर चौधरी, एसपी भद्रवाह आफताब आलम मीर, युद्ध के दिग्गजों, एनसीसी कैडेटों और शहीद के परिजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मौके पर वीर नारियों को ब्रिगेडियर ने सेना की ओर से प्रायोजित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी उपायों से अवगत कराया। कहा कि यह सेना का कर्तव्य है कि वह लोगों की मदद करे और आने वाली किसी भी समस्या को कम करे। इसके लिए आपको केवल स्थानीय इकाई में सूचना देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर मिश्रा ने शहीद सैनिक की पत्नी और माता-पिता को उपहार भेंट किए। वहीं, एनसीसी कैडेटों ने शहीद चुन्नी लाल के साहस की प्रशंसा की, और उन्हें युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। जीडीसी भद्रवाह की एनसीसी कैडेट रोनिका ने कहा कि बहादुर सैनिक की कहानी के बारे में जानकर सेना पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह भी सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करना चाहती हैं। वहीं, शहीद चुन्नी लाल के पिता शंकर दास ने कहा कि उन्हें अपने बेटे और उसकी उपलब्धियों पर गर्व है।

-----
कुपवाड़ा में घुसपैठियों से लड़कर हुए थे शहीद
भद्रवाह के भर्रा गांव के रहने वाले नायब सूबेदार चुन्नी लाल 24 जून 2007 को कुपवाड़ा सेक्टर में घुसपैठियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। 8वीं बटालियन के शहीद नायब सूबेदार चुन्नी लाल एकमात्र सैनिक थे, जिन्हें सेना पदक, वीर चक्र और अशोक चक्र (मरणोपरांत) मिला था।

भद्रवाह में शहीद चुन्नी लाल की याद में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व एनसीसी कैडे्ट

भद्रवाह में शहीद चुन्नी लाल की याद में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व एनसीसी कैडे्ट- फोटो : UDHAMPUR

भद्रवाह में शहीद चुन्नी लाल की याद में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व एनसीसी कैडे्ट

भद्रवाह में शहीद चुन्नी लाल की याद में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व एनसीसी कैडे्ट- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed