{"_id":"61b24c035d10ed0f6075d482","slug":"condolence-udhampur-news-jmu2495101120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उधमपुर में नृसिंह देव इंस्टीट्यूट में सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देती छात्राएं
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। विभिन्न संगठनों ने वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया।
लोक विकास दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की हेलिकॉप्टर हादसे में हुई मौत पर बहुत अफसोस हुआ है। इस दुर्घटना से पूरा देश शोक में है। सीडीएस के देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह सच्चे देशभक्त और वीर सैनिक थे। उड़ी में सेना शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने के लिए जनरल के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। जनरल ने सेना के आधुनिकीकरण पर काफी काम किया।
इसके साथ घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की गई। नृसिंह देव इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस उधमपुर में अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ व छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, रामनगर में हिंदू जागरण मंच ने कार्यक्रम का आयोजन कर जनरल को श्रद्धांजलि दी।