फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Condolence on SDM Rajinder singh Rana Death

Udhampur News: व्यापार मंडल ने एसडीएम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Condolence on SDM Rajinder singh Rana Death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर में नियुक्त एसडीएम राजिंदर सिंह राणा और उनके छह वर्ष के बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत पर पर व्यापार मंडल रामनगर तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शनिवार सुबह व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर कुमार बंगाथीया के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने मुख्य बाजार में एसडीएम को श्रद्धांजलि दी और कुछ समय के लिए अपनी दुकानें भी बंद रखीं।इसी दौरान भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं संग श्रद्धापूर्वक एसडीम रामनगर को श्रद्धांजलि अर्पित की ओर भगवान से प्रार्थना की कि उनकी पत्नी और बेटी जल्द स्वस्थ होकर घर पहुंचे। आपको बता दें कि एसडीएम रामनगर पिछले एक वर्ष से कार्यरत थे और हमेश लोगों के बीच में रहते थे और लोगों के कार्य करने के लिए तत्पर आगे रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बोलेरो में धरमाड़ी से अपने गांव पट्टियां लौट रहे थे। रास्ते में सलुख इखतर नाला क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ और उनकी गाड़ी पर भारी पस्सी आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में एसडीएम राजिंदर सिंह और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, चचेरा भाई और चचेरे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी घायलों का उपचार जेएमसी जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed