फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Condemded of Murder of Tourists

Udhampur News: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या व कठुआ में पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
Condemded of Murder of Tourists
मीडिया एसोसिएशन डोडा के सदस्य रोष जताते हुए। 
डोडा। जिला मीडिया एसोसिएशन ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या और कठुआ में एक पत्रकार पर हुए हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न हिस्सों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले पत्रकारों ने विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष फियाज पंपोरी ने कहा कि हम धर्म के नाम पर आतंकवाद को कहीं भी स्वीकार नहीं करते हैं। चाहे वह जम्मू-कश्मीर हो, भारत हो या दुनिया में कहीं और। पहलगाम में जो हुआ वह मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है। उन्होंने सरकार से पहलगाम की घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएशन ने कठुआ के पत्रकार पर हाल ही में हुए हमले की भी निंदा की। पंपोरी ने कहा, एक पत्रकार का कर्तव्य सच्चाई को सामने लाना है। सवाल पूछने पर किसी पर हमला करना किसी गंभीर अपराध से कम नहीं है। उन्होंने कठुआ प्रशासन से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान को बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed