{"_id":"620013df8a01c100543b9e5a","slug":"competetion-udhampur-news-jmu2533149135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी बंद्राल चुनी गई सर्वश्रेष्ठ गायिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी बंद्राल चुनी गई सर्वश्रेष्ठ गायिका
विज्ञापन
उधमपुर: गवर्नमेंट महिला कॉलेज द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष पर वर्चुअल तरीके से संगीत कंपटीशन करव?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरकारी महिला कॉलेज के संगीत विभाग ने ऑनलाइन इंटर कॉलेज भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कॉलेजों की 29 छात्रों ने भाग लेकर भजनों से वसंत पंचमी के महत्व पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहीं कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीनू महाजन ने कहा कि इस त्योहार को आम तौर पर वसंत और हल्के पीले रंग की शुरुआत के रूप में माना जाता है। खेतों में फूल खिलते हैं। यह एक ऐसा त्योहार है जो भारतीय संस्कृति की अलग पहचान दिखाता है। ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती हैं। इस दिन विशेष तौर उनका पूजन किया जाता है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भजन गायन प्रतियोगिता में सरकारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन जम्मू की मानसी बंदराल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर की सुलेखा देवी और सरकारी डिग्री कॉलेज उधमपुर के अक्षय कुमार बलगोत्रा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सरकारी कालेज ऑफ एजूकेशन जम्मू की भाग्य लक्ष्मी और दीक्षा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व संगीत विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. सीमा शर्मा ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नवोदित गायकों को एक मंच प्रदान करते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर शालू जसरोटिया ने किया। इस अवसर पर प्रो. यश कुमार, प्रो. डॉ. संजय कुमार, डॉ. मुक्तेशी शर्मा और अनीता शर्मा भी मौजूद रहीं।