फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Competetion

कराटे चैंपियनशिप का हुआ समापन

विज्ञापन
Competetion
उधमपुर में कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों के साथ कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कराटे एसोसिएशन उधमपुर की ओर से रिवायत हाल में आयोजित पहली डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त इंदु कंवल चिब मुख्य मेहमान थीं। जबकि नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता विशेष मेहमान थे।
शुक्रवार को इस चैंपियनशिप की शुरूआत की गई थी। पहले दिन इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से 300 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कई वर्गों के मुकाबलों में हिस्सा लिया था। शनिवार को चैंपियनशिप में राइजिंग स्टार ब्वॉय का पुरस्कार अखिलेश्वर सैनी ने हासिल किया। वहीं, राइजिंग स्टार गर्ल का पुरस्कार पूर्णिका शर्मा ने पाया।
विज्ञापन

बेस्ट फाइटर ब्वॉय का पुरस्कार अधिरथ जम्वाल और बेस्ट फाइटर गर्ल का पुरस्कार प्रणवी शर्मा को मिला। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मानसी देवी ने स्वर्ण और मीनाक्षी रैना ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, लड़कों की ओपन कैटेगरी में नितिन शर्मा ने स्वर्ण और वंश संब्याल ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता की विजेता रैना कराटे अकादमी जिब रही, और उपविजेता की ट्रॉफी पैट्रियोटिक कराटे अकादमी मलाढ़ ने अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, द्वितीय उपविजेता पुरस्कार जेएनई कराटे अकादमी ने हासिल किया। अंत में एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए इस तरह की चैंपियनशिप का हर वर्ष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कर्नल विनोद विष्ट, अमित सैनी, अंबेडकर गुप्ता व अन्य मौजूद थे।

उधमपुर में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी

उधमपुर में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed