{"_id":"66889946783ed5f26206c4d4","slug":"cocoon-worth-rs-5-crore-sold-in-market-in-17-days-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112668-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मंडी में 17 दिन में बिकी पौने 5 करोड की कोकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मंडी में 17 दिन में बिकी पौने 5 करोड की कोकून
Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेशम उत्पादन विकास विभाग उधमपुर के कार्यालय परिसर में आयोजित कोकून मंडी में 17वें दिन शुक्रवार को कुल 170 कीट पालकों ने 6789.930 किलोग्राम कोकून बेची, जिसकी कीमत 2624336.15 रुपये है। शुक्रवार को लगाई गई उच्चतम बोली 1360 रुपये और न्यूनतम बोली 1159 रुपये दर्ज की गई। 17 दिनों में मंडी में अब तक कुल 120467.940 किलोग्राम कोकून बेची गई हैं। इससे कीट पालकों ने 47152550.80 रुपये की राशि अर्जित की है।
विभाग के अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि 19 जून से उधमपुर में कोकून मंडी की शुरूआत हुई है। अब तक लगभग पौने 5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले साल लगभग पौने सात करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार यह काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। इससे किसानों को भी अच्छा मुनाफा हो रहा है। वहीं शुक्रवार की मंडी में गुडार के रहने वाले करनैल सिंह ने लगभग 2 क्विंटल कोकून बेची है, जिससे उन्हें करीब 78 हजार रुपये की आमदनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह उधमपुर में कोकून उत्पादन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। विभाग कीटपालकों का हरसंभव सहयोग कर रहा है।