{"_id":"62bb47640412865d510b7c03","slug":"cocoon-udhampur-news-jmu262882958","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकून मंडी में पहले दिन 14 लाख रुपये की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोकून मंडी में पहले दिन 14 लाख रुपये की बिक्री
विज्ञापन
उधमपुर: कोकून मंडी मैं बोली लगाते हुए ठेकेदार.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में मंगलवार को वर्ष 2022 की पहली कोकून मंडी की शुरूआत हुई। डीसी कृतिका ज्योत्सना ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद जिले के विभिन्न हिस्सों से आए कीट पालकों ने कोकून बेचा। पहले दिन में कोकून का अधिकतम दाम 1500 रुपये प्रति किलो रहा।
सुबह करीब नौ बजे डीसी ने कोकून मंडी की शुरूआत की। इसके बाद मंडी की पहली बोली लगाई गई। पहली बोली में 1450 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कोकून बिकी। दूसरी बोली 1460 रुपये प्रति किलो की रही। इसके बाद एक-एक कर सभी कीट पालकों की कोकून बोली लगा कर बेची गई। शाम तक चली मंडी में पहले दिन कुल 99 कीट पालकों ने 3173 किलो कोकून बेची, जिससे कीट पालकों को 1395043 रुपये प्राप्त हुए।
कोकून का औसतन दाम 1319 रुपये प्रति किलो रहा। पहले दिन कोकून के इतने अच्छे दाम मिलने पर कीट पालक खुश होकर लौटे। कोकून बेचने के लिए सुबह आठ बजे से कीट पालक मंडी में पहुंचना शुरू हो गए थे। करीब तीन सप्ताह तक इसी तरह मंडी में कीट पालक कोकून बेचेंगे। मंडी में कोकून खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल से कई व्यापारी पहुंचे हैं। सेरीकल्चर विभाग कोकून बेचने में कीट पालकों की पूरी मदद कर रहा है।