फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleanliness system should be improved in Katra town

कटड़ा कस्बे में सुधारी जाए सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
Cleanliness system should be improved in Katra town
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें कटड़ा ब्लॉक सहित आसपास से आए लोगों और जनप्रतिनिधियों ने डीसी चरणदीप सिंह के समक्ष समस्याओं का पिटारा खोला। इस दौरान स्वास्थ्य, बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ ही बंदरों से आ रही दिक्कतों को उठा कर समाधान की अपील की गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह गंदगी है। मुख्य बाजार के साथ ही सभी प्रमुख गलियों की हालत खराब है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग द्वारा बंद की गई एमनेस्टी स्कीम को फिर से लागू करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का संज्ञान लेकर हल करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लोगों को किसी तरह के प्रशासनिक कामकाज को लेकर परेशानी न आए। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार अनिल चाढ़क, सीईओ नगरपालिका व केडीए प्रीति शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बड़ू के साथ ही पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed