फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaning Work Held March on 23th March From Doda to Delhi

Udhampur News: 23 मार्च को डोडा से पैदल दिल्ली के लिए मार्च करेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
Cleaning Work Held March on 23th March From Doda to Delhi
उधमपुर में सफाई कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल के बारे में जानकारी देते जिला प्रधान डेविड संध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सभी सफाई कर्मचारी 23 मार्च से 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। अस्थायी कर्मियों का कहना है कि 20 साल से भी ज्यादा समय तक सेवाएं देने के बावजूद उन्हें आज तक स्थायी नहीं किया गया। अपनी मांगें मनवाने के लिए ही इन्होंने यह कदम उठाया है। यह कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।
सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान डेविड संधू ने बैठक के दौरान बताया कि 23 मार्च से तीन दिन तक लखनपुर से लेकर कश्मीर तक सभी सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उनकी पूरी लोकल बाॅडी डोडा से पैदल दिल्ली के लिए रवाना होगी। इससे पहले भी उन्होंने लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल की थी। उस समय डिप्टी सीएम ने उन्हें बुलाकर एक महीने का समय दिया था। कहा था कि बजट सत्र में उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा लेकिन सफाई कर्मियों का मुद्दा हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम तो बना दी गई है जो छह महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। हम सरकार से यही मांग करते हैं कि तीन दिन के अंदर पूरा डाटा एकत्र करे ताकि उनका मसला हल हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर अर्बन लोकल बाॅडी की ओर से निर्णय किया गया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सफाई कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल के साथ भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed