{"_id":"62d5a2dc3835e81f1523440b","slug":"cleaning-problem-udhampur-news-jmu264208098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुई इलाके में पहुंची नप की टीम पर स्थानीय महिलाओं ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुई इलाके में पहुंची नप की टीम पर स्थानीय महिलाओं ने की पत्थरबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सुई में लोगों से बात करने और लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाने जब नगर परिषद की टीम पहुंची तो महिलाओं ने नप टीम पर पथराव कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को काबू कर लीगेसी वेस्ट का काम शुरू कराया। साथ ही लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
करीब 16 दिनों से नप शहर की गंदगी सुई इलाके में नहीं डाल पा रही है। स्थानीय लोग नप को काम ही नहीं करने दे रहे हैं। जब भी नप की टीम मौके पर जाती है तो उनको वहां से भगा दिया जाता है। परेशानी बढ़ती देख मंडलायुक्त ने शनिवार को पुलिस को सख्ती करने के निर्देश दिए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे नप की एक टीम जेसीबी साथ लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाने सुई में पहुंची।
नप की टीम ने सड़क किनारे गंदगी को जमा करना शुरू ही किया था कि कुछ स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थीं। इससे बचने के लिए नप की टीम जेसीबी को छोड़ कर दूर चली गई, और जिला प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस एडीसी के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, महिलाएं कुछ मानने को तैयार नहीं हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद महिला पुलिस सख्ती कर सभी पत्थरबाज महिलाओं को काम करने वाले स्थान से दूर ले गई, और पुलिस ने बल प्रयोग कर लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाया। पुलिस ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई भी सरकारी काम में रुकावट पैदा करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।