फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaning problem

खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में चूहे खेल रहे कबड्डी, लोगों को मिल रहे गंदे गेहूं व चावल

विज्ञापन
Cleaning problem
उधमपुर: शक्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में फूड स्टोर के खस्ता हालत दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व वार्ड 1 की पार्षद प्रीति खजूरिया ने उधमपुर तहसील के खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम की खस्ता हालत पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि काफी दिनों से लोग शिकायत कर रहे थे कि उन्हें गेहूं, चावल साफ नहीं मिल रहे हैं। अनाज में नमी भी पाई जा रही है। इसका कारण पता करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को शक्ति नगर क्षेत्र में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग गोदाम का दौरा किया। पार्षद ने बताया कि गोदाम की इमारत बहुत बुरी स्थिति में है, जो असुरक्षित होने के साथ इसमें काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जान व सेहत के लिए खतरनाक है। इसमें चारों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हैं, और चूहों ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है।
पार्षद ने कहा कि यह गोदाम 1983 में खुला था। इसमें पांच सौ टन अनाज रखने की क्षमता है। लेकिन, दशकों गुजर जाने के बाद भी विभाग ने इसकी इमारत की सुधि नहीं ली है। जिसके कारण मौजूदा समय में यह काफी खस्ताहाल हो चुकी है। इसके हर कमरे में नमी और सीलन की बदबू है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार गोदामों में आते ही खाद्यान्न का संरक्षण शुरू हो जाता है। फर्श के संपर्क में आने पर नमी से बचाने के लिए बैग को लकड़ी के प्लेटफॉर्म, पॉली पैलेट पर रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक बैग भेजे नहीं जाते, तब तक माल को संक्रमण से बचाने के लिए इसका धूमन औसतन हर 15 दिनों में किया जाता है। व्यक्तिगत स्वच्छता सुविधाओं, वायु गुणवत्ता, प्रकाश व अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। लेकिन, उधमपुर के इस गोदाम में इन सभी निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से गुहार लगाई कि वह स्वयं एक बार उधमपुर के इस गोदाम का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोदाम की हालत सुधारने का करीब 10 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। लेकिन, इसको आज तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। गोदाम की इमारत खस्ता है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, विभाग लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करता है। गोदाम में रखे जाने वाले अनाज की लगातार जांच की जाती है। रिपोर्ट सही होने के बाद ही इसको राशन डिपो में भेजा जाता है।

- नासिर अहमद भट, सहायक निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग

उधमपुर: शक्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में फूड स्टोर के खस्ता हालत दृश्य.

उधमपुर: शक्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में फूड स्टोर के खस्ता हालत दृश्य.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: शक्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में फूड स्टोर के खस्ता हालत दृश्य.

उधमपुर: शक्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 6 में फूड स्टोर के खस्ता हालत दृश्य.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed