{"_id":"6ac8000a475afa6e620b4e2c","slug":"major-change-in-station-master-recruitment-notification-to-be-issued-separately-now-udhampur-news-c-10-jmu1052-1033588-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्टेशन मास्टर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब अलग से जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्टेशन मास्टर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब अलग से जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन
- 2026 भर्ती चक्र से लागू होगी नई चयन प्रक्रिया, कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद देना होगा अभिक्षमता परीक्षण
- अंतिम मेरिट में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का 70 और अभिक्षमता परीक्षण का 30 प्रतिशत वेटेज, लेवल-6 का पद
एचपी चौहान
जम्मू। रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। इस पद के लिए अब अलग से केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सात अक्तूबर को आदेश जारी किया है। इसे सभी जोनल रेलवे और रेलवे भर्ती बोर्डों को भेजा गया है। नई व्यवस्था इसी साल से लागू होगी। इसमें पहले एकल चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षण (सीबीएटी) देना होगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।
रेलवे बोर्ड के निदेशक अवस्थापना आरआरबी चंद्रा मोहियार बाथला ने बताया है कि सौ अंकों की सीबीटी की मेरिट के आधार पर रिक्तियों के आठ गुना अभ्यर्थियों को सीबीएटी के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सीबीटी के 70 प्रतिशत और सीबीएटी के 30 प्रतिशत के आधार पर तैयार होगी। सीबीएटी में सफल होना अनिवार्य होगा। इसके बाद रिक्तियों के बराबर यानी 1:1 अनुपात में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
-- -
स्नातक होना जरूरी, मूल वेतन 35,400 रुपये
स्टेशन मास्टर पद के लिए आयु सीमा 20 से 33 वर्ष है। इसमें संबंधित नियमों के तहत तीन वर्ष की छूट शामिल है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी होगी। पद का चिकित्सा मानक ए-2 और सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर 6 होगा। इसका मूल वेतन 35,400 रुपये है।
विज्ञापन
-- -
सीबीटी 120 मिनट होगा। इसमें मूल विज्ञान, गणित एवं आंकड़ा विश्लेषण से 60, तार्किक क्षमता से 20 और मानसिक तर्क से 20 अंक होंगे। रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को ओआईआरएमएस पोर्टल पर स्वीकृत रिक्तियों से अधिक मांग नहीं भेजने और आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।