फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cleaness problem

चार महीने से बंद पड़ा है किल वेस्ट प्लांट

विज्ञापन
Cleaness problem
उधमपुर के सुई में चार महीने से बंद पड़ा किल वेस्ट और लगा गंदगी का ढेर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर परिषद के लिए कूड़ा निस्तारण फिर से जटिल समस्या बन गई है। सूखे कूड़े का निस्तारण करने वाला किल वेस्ट प्लांट करीब चार महीने से बंद पड़ा है। सुई इलाके में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके बंद होने का कारण प्लांट में कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में 60 लाख रुपये की लागत से शहर से करीब चार किलोमीटर दूर सुई इलाके में नगर परिषद ने किल वेस्ट प्लांट लगाया था। इसमें हर रोज तीन से चार टन सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाता था। इसके लगने के बाद उधमपुर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने वाला पहला जिला बना था। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और कूड़ा निस्तारण में बहुत मदद मिली थी।
विज्ञापन

इसमें काम करने के लिए छह कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था, जोकि बारी बारी से काम करते थे। इसमें कामयाबी मिलने के बाद नगर परिषद ने इसी स्थान पर बायो कंपोस्ट लगाने का भी प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन, बायो कंपोस्ट लगाने से पहले ही किल वेस्ट बंद हो गया है। करीब चार महीने से किल वेस्ट बंद पड़ा है, और सुई इलाके में कचरे के ढेर लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कचरे को हर रोज सुई इलाके में जमा किया जा रहा है। इससे सुई में रहने वाले लोगों की भी पेशानियां बढ़ने लगी हैं। किल वेस्ट के बंद होने का मुख्य कारण कर्मचारियों का न होना है। कोरोना संकट के दौरान किल वेस्ट के कुछ कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। फिर इन कर्मचारियों को प्लांट पर नियुक्त नहीं किया जा सका, और काम प्रभावित होने लगा। चार महीने पहले नगर परिषद ने इसको बंद कर दिया, और आज तक यह बंद ही पड़ा है।
-------
शहर से निकलने वाली 25 टन गंदगी सुई में हो रही जमा
कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण शहर से हर रोज निकलने वाला 25 टन कचरा सुई में ही जमा हो रहा है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और घर घर से कचरा उठाने वाली कंपनी शहर से कचरे को जमाकर सुई इलाके में डाल रहा है, और कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों के लिए यह कचरे सबसे बड़ी परेशानी बन गई है।

-------
कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है। किल वेस्ट एक वैकल्पिक व्यवस्था थी। कर्मचारियों की कमी के कारण इसको बंद कर दिया गया। नए कर्मचारियों को नियुक्त करना मेरे वश में नहीं है। यह काम सरकार की तरफ से ही किया जा सकता है।
- डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष

उधमपुर के सुई में चार महीने से बंद पड़ा किल वेस्ट और लगा गंदगी का ढेर

उधमपुर के सुई में चार महीने से बंद पड़ा किल वेस्ट और लगा गंदगी का ढेर- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed