फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Clean the route of Shabha Yatra, Udhampur, Peoples Praise

Udhampur News: हड़ताल के बावजूद शोभायात्रा के मार्ग की सफाई की

विज्ञापन
Clean the route of Shabha Yatra, Udhampur, Peoples Praise
उधमपुर। हड़ताल के बावजूद शहर की सड़कों पर सफाई करते नगर परिषद के सफाई कर्मचारी: व्हाट्सएप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर में पिंगला माता की वार्षिक शोभायात्रा के मद्देनजर हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को यात्रा मार्ग की साफ-सफाई कर सामाजिक समन्वय और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
सुबह सफाई कर्मचारियों ने शहर के पांडव मंदिर से निकलने वाली पिंगला माता की शोभायात्रा के लिए मंदिर से लेकर रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक सहित पूरे यात्रा मार्ग से कचरा हटाकर और चूना डालकर अच्छे से सफाई की। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी बीते 16 दिन से लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर भर में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं। इससे शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार ने अभी तक हड़ताल को खत्म करवाने के लिए सफाई कर्मियों को कोई आश्वासन तक नहीं दिया है। इसके बावजूद धार्मिक आयोजन पर सफाई कर्मचारियों की ओर से शहर में सफाई किए जाने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार सुबह जब सफाई कर्मचारी शहर के बाजारों में जब अपना काम करते नजर आए तो लोगों ने सोचा कि शायद हड़ताल खत्म हो गई है लेकिन सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष डेविड संधू ने सामने आकर लोगों का संदेह दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हड़ताल लगातार जारी है लेकिन हमने शहरवासियों से वादा किया है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में हड़ताल को बाधा नहीं बनने देंगे। आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी और पिंगला माता कमेटी की तरफ से आग्रह किया गया था कि शहर में वार्षिक शोभायात्रा निकाली जानी है। इसलिए हमने हड़ताल के बावजूद शहर में यात्रा रूट की सफाई की है।

शहरवासियों ने सफाई कर्मचारियों की सराहना की। जितेंद्र बरमानी, अजय गुड्डा, विक्रम सिंह, अनिल अरोड़ा व अन्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न अंग हैं और हम सभी सुख-दुख में साथ हैं। हमारी सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द इनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed