फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Civic Problems, No Ration Depot

कष्टदायक : चार किमी पैदल चलकर लाना पड़ता है राशन

विज्ञापन
Civic Problems, No Ration Depot
सुनीता बसन।
- शहर के वार्ड एक के जखैनी व भारत नगर के निवासियों के लिए क्षेत्र में राशन डिपो नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक के जखैनी और भारत नगर इलाके के लोग हर महीने लगभग चार किलोमीटर दूर वार्ड नंबर 18 में बने डिपो से राशन लाने के लिए मजबूर हैं। दोनों इलाकों के लोग कई बार प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग से उनके क्षेत्र में राशन डिपो खोलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बता दें कि वार्ड एक में रहने वाले लोगों का राशन डिपो वार्ड नंबर 18 में पड़ते हाउसिंग कॉलोनी में बनाया गया है, जो क्षेत्र से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर है। इसके चलते खासतौर पर महिलाओं को राशन लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत नगर के लोगों को पहले वार्ड में ही पड़ते सुभाष नगर स्थित डिपो से राशन मिलता था, लेकिन अब राशन डिपो दूर चले जाने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

---
वाहन की व्यवस्था कर राशन लेने जाना पड़ता है

कई सालों से क्षेत्र में राशन डिपो का काउंटर खोलने की मांग करते आ रहे हैं। डिपो दूर होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में यात्री वाहनों की सुविधा न होने के चलते उन्हें विशेष तौर पर वाहन की व्यवस्था कर राशन लेने जाना पड़ता है। - सुषमा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले सुभाष नगर डिपो से मिल जाता था राशन


जखैनी व भारत नगर के लोगों को पहले सुभाष नगर में ही डिपो से राशन मिल जाता था। बाद में यहां पर डिपो को बंद कर हाउसिंग कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में ही राशन डिपो खोला जाए। - संजय शर्मा
---

यात्री वाहन नहीं, भीषण गर्मी में पैदल चलना पड़ता है

लोग कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में राशन डिपो खोलने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई। राशन लेने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। भीषण गर्मी पड़ रही है और ऊपर से क्षेत्र में यात्री वाहन की सुविधा भी नहीं है। हम लोग पैदल चलकर राशन लाने को मजबूर हैं। - सुनीता बसन
--

जखैनी व भारत नगर के मध्य राशन डिपो

इलाके में राशन डिपो न होना, सबसे बड़ी समस्या है। इससे हर कोई परेशान है। डिपो दूर होने के कारण कई लोग समय पर राशन लेने भी नहीं पहुंच पाते हैं। हमारी डीसी से मांग है कि जल्द से जल्द जखैनी व भारत नगर के मध्य राशन डिपो खोला जाए ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। - शिशु पाल

---
विभाग की ओर से शहर में खुलने वाले नए राशन डिपो की सूची उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। सूची में भारत नगर व जखैनी का नाम भी है। जैसी ही मंजूरी मिलती है, क्षेत्र में राशन डिपो खोल दिया जाएगा। -चंद्रशेखर, तहसील सप्लाई अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article