{"_id":"5f931c4e8ebc3e9bc1049888","slug":"civic-animities-udhampur-news-jmu2214176102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के कारण राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के कारण राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों को दिन भर उधमपुर में रोक कर रखा गया। इसके साथ ही किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह और रामबन जाने वाले वाहनों को भी दिन भर रोका गया। सुबह से शाम तक रोके जाने पर चालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बार चालकों और यात्रियों की जखैनी नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने किसी को जाने की अनुमति नहीं दी। शाम के समय छोटे वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया।
करीब दस दिन पहले पुलिस की तरफ से हर शुक्रवार को राजमार्ग को बंद रखने के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश में बताया गया था कि हर शुक्रवार को उधमपुर से जवाहर टनल तक राजमार्ग की मरम्मत का काम किया जाएगा। 30 नवंबर तक शुक्रवार को किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सेना के वाहनों की आवाजाही को भी बंद रखा जाएगा। इस आदेश के अनुसार शुक्रवार को प्रतिबंध का दूसरा दिन था। पुलिस ने जखैनी नाके पर सुबह ही घाटी जाने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। दोपहर तक राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी और परेशान होकर चालक और यात्री वाहनों से बाहर निकल आए थे। किश्तवाड़ और डोडा की तरफ जाने वाली यात्री बसों को भी जखैनी में रोक कर रखा गया। शौचालय व पीने के पानी की सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा महिला यात्री परेशान हुई। इसके साथ ही जखैनी इलाके में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। वाहनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जवानों की संख्या को भी बढ़ाया गया। घंटों इंतजार के बाद जब आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो चालक व यात्री बार-बार आगे जाने की अनुमति देने का समय पूछने लगे। इसको लेकर कई बार यात्रियों की पुलिस के साथ बहस हुई। राजमार्ग पर ज्यादातर ट्रकों को रोका गया था। जखैनी के साथ ही भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में भी सैकड़ों ट्रकों को रोका गया। रामबन से सूचना मिलने के बाद शाम के समय घाटी जाने वाले छोटे यात्री वाहनों के साथ डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ जाने वाली बसों को रवाना कर दिया गया।