फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chunaw jammu kashmir

आचार संहिता तोड़ने वालों को चिह्नित करें

विज्ञापन
chunaw jammu kashmir
उधमपुर में बीडीसी चुनाव को लेकर बैठक करते डीसी पीयूष सिंगला। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में खंड विकास परिषद के चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से करवाए जाने को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पीयूष सिंगला ने तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से आचार संहिता तोड़ने वालों को चिह्नित करने को कहा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. कुसुम चिब ने चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इसमें आदर्श आचार संहिता लागू करना, आचार संहिता की निगरानी, व्यय पर सतर्कता, पेड न्यूज, फ्लाइंग स्क्वायड शामिल हैं। जिले में आदर्श आचार संहिता की जांच के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर मतदान कर्मचारियों के रेंडमाइजेशन, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मियों की तैनाती, मतदान केंद्रों की स्थिति, फ्लाइंग स्क्वाइड, सामग्री प्रबंधन, परिवहन योजना, संचार योजना, मतदान केंद्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डीईओ डा. पीयूष सिंगला ने पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बीडीसी चुनाव कराने के लिए सजग और तत्पर रहने को कहा। बैठक में नोडल अधिकारी एमसीसी (एडीडीसी) अशोक कुमार, एडीसी डॉ गुरविंदरजीत सिंह, एएसपी राजिंदर कटोच, सहित पर्यवेक्षक और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed