फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chopper service affected throughout the day due to bad weather

मौसम खराब रहने से दिनभर प्रभावित रही चॉपर सेवा

विज्ञापन
Chopper service affected throughout the day due to bad weather
कटड़ा। मौसम में बदलाव के चलते त्रिकुटा पर्वत पर बादल और धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं को मायूसी का सामना करना पड़ा है। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सेवा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठा कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। शाम छह बजे तक करीब 14 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, वीरवार देर रात मूसलाधार बारिश के बीच सांझी छत इलाके में यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से शेड को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

धर्मनगरी में शुक्रवार को बादल और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही, जिसका असर चॉपर सेवा पर पड़ा है। दिनभर चॉपर सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके भक्तों को दिक्कतो का सामना करना पड़ा। उधर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही। तापमान में गिरावट के बीच भक्तों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। दिनभर यात्रा मार्ग, धर्मनगरी और भवन इलाका मां के जयकारों से गूंजता रहा है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार वीरवार को 23631 भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए हैं। वहीं, शुक्रवार शाम छह बजे तक 14 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

देर रात आधे घंटे के लिए बंद रहा यात्रा मार्ग
वीरवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण वैष्णो देवी के पुराने मार्ग पर सांझी छत क्षेत्र में भूस्खलन के होने पर मार्ग पर भारी पत्थर गिरे हैं। इससे मार्ग पर बने शेड को नुकसान पहुंचा है। लेकिन जिस समय भूस्खलन हुआ है वहां से कोई यात्री नहीं गुजर रहा था। सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड कर्मचारियों सहित आपदा प्रबंधन दल और श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मार्ग को साफ करवा दिया गया है। इस बीच करीब आधे घंटे के यात्रियों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed