फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chineni news, landslide news

Udhampur News: पस्सियां गिरते ही स्कूल और मकान बहे, मवेशी भी आए भूस्खलन की चपेट में, दो दुकानें धंसीं

Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
chineni news, landslide news
उधमपुर। लाटी घरोटा में आई तबाही के बाद की तस्वीर। स्थानीय नागरिक
चिनैनी। लाटी तहसील के तहत लाटी ए के पास भूस्खलन के कारण मकान तथा स्कूल बह गए हैं जबकि भूस्खलन की चपेट में कई पशु भी आ गए हैं। स्थानीय पूर्व सरपंच अख्तर हुसैन ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे तेज बारिश के कारण लाटी ए के हाई स्कूल लाटी घराट और मदन लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसके अलावा उनके पशु भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के कारण उनके क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही दो दुकानें और गाड़ियां भी लाटी ए में भूस्खलन के कारण मिट्टी में धंस गई हैं। पूर्व सरपंच ने कहा कि लगातार तेज बारिश के कारण उनके क्षेत्र में भी काफी नुकसान पहुंचा है साथ ही डूडू-लाटी को जोड़ने वाला पुल भी पस्सी की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई मकानों को नुकसान भी पहुंचा है और घरों में मौजूद लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed