{"_id":"68d97de61acaa9e9510894f4","slug":"chineni-news-highway-jam-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-127982-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाईवे पर जाम की समस्या से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाईवे पर जाम की समस्या से दुकानदार परेशान
Sun, 28 Sep 2025 11:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
चिनैनी। पिछले माह जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन व सड़क का हिस्सा धंस जाने के कारण चिनैनी क्षेत्र के लोगों की समस्या अभी भी काम नहीं हुई है। दुकानदारों का सामान समय पर सब डिविजनल मुख्यालय में नहीं पहुंच पा रहा जिससे दुकानदारों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है ।
स्थानीय दुकानदार प्रदीप सिंह, राकेश कुमार, रमेश चंद्र ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पिछले दिनों आई परेशानी से अभी भी समस्या हल नहीं हुई है। चिनैनी के दुकानदारों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कई बार जाम की समस्या से निपटना पड़ रहा है। इस कारण वह समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर समस्या जब तक दूर नहीं होती तब तक उनकी परेशानियां भी कम नहीं होगी । उन्होंने सरकार से दुकानदारों की समस्या को हल करने की मांग की है। जम्मू श्रीनगर हाईवे की जगह वैकल्पिक मार्ग सब डिविजनल मुख्यालय तक बनाया जाना चाहिए जिससे दुकानदारों की समस्याएं हल हो सकती हैं । संवाद