{"_id":"68b9ecbe8074f3485609428c","slug":"chineni-news-goods-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-127068-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी में आटा, दाल और तेल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी में आटा, दाल और तेल की किल्लत
Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। कई जगहों पर बिजली बंद होने के कारण आटा चक्कियां बंद पड़ी हैं। वहीं दूसरी तरफ बाजारों में आटा, तेल और अन्य राशन की कमी आना शुरू हो गई है।
लोगों ने कहा कि 10 दिन से चिनैनी में जरूरी सामान लेकर गाड़ियां नहीं पहुंच पाने से अब धीरे-धीरे त्राहिमाम मचना शुरू हो गया है। चिनैनी व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता, दुकानदार मोहम्मद शरीफ ने कहा कि चिनैनी क्षेत्र में राशन के अलावा गैस, सब्जियां, ब्रैड और जरूरी दवाइयों की किल्लत आना शुरू हो गई है।
चिनैनी क्षेत्र में आटा और तेल की किल्लत दो दिन से आ रही है और गैस न मिलने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र में जरूरी सामानों की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। संवाद