फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   child marriage

Udhampur News: शादी से तीन दिन पहले नाबालिग काे बचाया, ननिहाल से सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
child marriage
उधमपुर में बाल विवाह पर सख्त कार्रवाई, रामनगर के जोफड़ में तय हुआ था 16 वर्षीय किशोरी का विवाह
विज्ञापन

उधमपुर। जिला प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उधमपुर में नाबालिग लड़की का भविष्य अंधकार में जाने से बचा लिया। उपायुक्त के मार्गदर्शन और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत रामनगर तहसील के जोफड़ में होने वाले बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया।

20 फरवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि जोफड़ में किशोरी की शादी 24 फरवरी को तय की गई है। दस्तावेजों की जांच में लड़की की आयु मात्र 16 वर्ष मिली। जब बचाव दल किशोरी के घर पहुंचा तो परिजन कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए कड़ी निगरानी रखी और किशोरी को ननिहाल से बरामद किया, जो उसके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन

कार्रवाई को चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, स्वास्थ्य विभाग और रामनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। प्रशासन की मुस्तैदी की हर तरफ सराहना हो रही है। बचाई गई नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिषा (बाल देखभाल घर) में अस्थायी संरक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुप्रथा के खिलाफ उठाएं आवाज
चाइल्ड लाइन उधमपुर के समन्वयक हरि कृष्ण ने कहा कि जागरूकता के बावजूद ऐसे मामले आना चिंताजनक है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर मिली जानकारी ही किसी मासूम का जीवन बर्बाद होने से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed