{"_id":"6071f3f68ebc3e8ca76f7ed6","slug":"chief-smuggler-arrested-with-120-grams-of-heroin-udhampur-news-jmu233206014","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 ग्राम हेरोइन के साथ मुख्य तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 ग्राम हेरोइन के साथ मुख्य तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ बड़े तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उसकी पहचान हमराज सिंह उर्फ टाइगर निवासी बाड़यां के रूप में हुई है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
रैंबल पुलिस स्टेशन के एसएचओ चमन लाल और टिकरी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर टीम ने फ्लाटा इलाके में नाका लगा कर रखा था। इसी दौरान एक्सयूवी 500 वाहन (जेके14सी-8361) मौके पर पहुंचा। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस ने गियर बॉक्स में छिपा कर रखा 120 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने उसी समय हमराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के अंदर हेरोइन की तस्करी का मुख्य तस्कर है। इसी से छोटे तस्कर हेरोइन लेकर बेचने का काम करते थे। हमराज सिंह की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।