फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chhadi yatra

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई शारदा माता की 16वीं छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Chhadi yatra
उधमपुर में रामनवमी पर निकाली गई शारदा माता की पवित्र छड़ी यात्रा - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। मस्ताना भक्त की ओर से महानवमी पर बस अड्डे से मां शारदा की पवित्र 16वीं छड़ी यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गंगेड़ा में स्थित मां शारदा के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा में हिस्सा लेने के लिए वीरवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का बस अड्डे पर तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे माता के जयकारों के साथ छड़ी यात्रा निकली। यह इंदिरा चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, सुभाष चौक, दोमेल से होकर गंगेड़ा की पहाड़ी पर स्थित मां शारदा के दरबार में पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु माता के भजनों का गायन व जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मस्ताना भक्त ने बताया कि गंगेड़ा की पहाड़ियों में मां शारदा जामुन के पेड़ के खोखले तने में विराजमान हैं। माता की पहचान दूसरे राज्यों में भी होने लगी है। लोगों को इसका पता चल रहा है तो वह माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दौरान पूरी गंगेड़ा की पहाड़ी मां शारदा के रंग में रंगी रहती है। माता का दरबार सुंदर पहाड़ियों के बीच है। वहीं, छड़ी यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed