फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Rain, Pattangarh Road

Udhampur News: धुंध के आगोश में रहा चिनैनी, जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
Chenani, Rain, Pattangarh Road
चिनैनी पट्टनगढ़ मार्ग के बीच डायवरजन में बढ़ा जलस्तर: स्रोत: संवाद
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में सोमवार को तेज बारिश के साथ क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और पूरा दिन पूरा क्षेत्र धुंध के आगोश में रहा। गाड़ियां लाइटें जलाकर चल रही थी जबकि नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। मौसम का मिजाज बदलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की उपस्थिति भी बाजारों में कम देखी गई, वहीं चिनैनी पट्टनगढ़ मार्ग के बीच डायवरजन में जलस्तर बढ़ने से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सोमवार की सुबह से चिनैनी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया था तथा तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया था, धुंध के चलते पहाड़ लुप्त हो गए थे जबकि वाहन चालक भी लाइटें जलाकर गाड़ियां चला रहे थे । जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप तथा नत्थाटॉप में ठंड बढ़ गई थी जिसके चलते वहां पर लोगों ने गर्म कपड़ों का प्रयोग भी किया हुआ था । उधर दूसरी ओर तेज बारिश के कारण नदी नालों के जलस्तर में भी इजाफा हो गया था, जबकि चिनैनी पट्टनगढ़ मार्ग के बीच डायवरजन में पानी का जलस्तर बढ़ने से वाहन चालकों को काफी सतर्कता के साथ अपने वाहनों को निकलना पड़ रहा था । गौरतलब है कि कई बार इस मार्ग के बीच डायवरजनों से गुजरने के दौरान हादसे भी घट गए हैं । स्थानीय लोगों ने उन स्थलों पर पुल बनाने की मांग भी उठाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed