फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani Nashri Tunnel

Udhampur News: चिनैनी-नाशरी टनल में प्रवेश के बाद बहाल हुआ यातायात

विज्ञापन
Chenani Nashri Tunnel
चिनैनी के दोमेल के पास लगाई गई कंटीली तार और मौजूद सुरक्षाकर्मी। संवाद
चिनैनी। बुधवार को श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्था रवाना होने के दौरान हाईवे पर आम यातायात रोक दिया गया। जैसे ही जत्थे ने चिनैनी-नाशरी टनल में प्रवेश किया, इसके बाद हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही चिनैनी दोमेल के पास सड़कों पर कंटीले तार लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। सामान्य वाहनों को दोमेल के पास घंटों तक रोके रखा गया। जब तक अमरनाथ यात्रियों के जत्थे ने चिनैनी-नाशरी टनल में प्रवेश नहीं किया, तब तक आम यात्री वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय कुमार, संसार चंद, श्यामलाल आदि ने कहा कि आम लोगों की सुविधा को लेकर भी प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। कई लोग दूरदराज गांव से मजदूरी करने के लिए उधमपुर जाते हैं, तो कुछ को कोर्ट तारीख के लिए जाना होता है, जबकि कुछ सैलानी जो पटनीटॉप में आए होते हैं, उनकी ट्रेन या विमान की टिकट भी होती है उनकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए। इनकी सुविधा को देखते हुए उन्हें आगे रवाना किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन लोगों का कहना था कि श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सबसे पहले है। आम लोगों को भी किसी भी तरह की परेशानी पेश न हो, इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed