फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Employee Held March, Srinagar Departure

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, श्रीनगर रवाना

विज्ञापन
Chenani, Employee Held March, Srinagar Departure
चिनैनी के पास पहुंचे सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य श्रीनगर की ओर पैदल मार्च करते हुए: स्रोत: सं
- मांगे पूरी न हुई तो बच्चों सहित देंगे धरना
विज्ञापन

चिनैनी। सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सोमवार को पैदल मार्च निकाला गया। यूनियन के सदस्य श्रीनगर की ओर रवाना हुए। वहां पर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को उजागर कर उन्हें हल करने की मांग करेंगे।
सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य सोमवार को कटड़ा, उधमपुर, रामनगर से होते हुए चिनैनी पहुंचे और सभी पैदल मार्च करते हुए बटोत में इकट्ठे होंगे। वहां चिनाब वैली के भी सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य इकट्ठे होंगे और वहां से भी श्रीनगर की ओर पैदल मार्च करेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों में जोश, डेविड, बिट्टू ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य श्रीनगर में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लंबित मांगों को जब तक हल नहीं किया जाता तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

डेलीवेजर पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी भी पक्का नहीं किया गया जिस कारण उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, इसके अलावा ढाई दिन का वेतन और अन्य मांगे हैं जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। चिनैनी के जीरो पॉइंट के पास सभी सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य इकट्ठे हुए और आगे की ओर बढ़े । उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों को हल नहीं किया जाता तो वह अपने बच्चों सहित धरने पर बैठ जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed